Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मीडिया कार्यशाला में विपक्षी हमलों के जवाब देने के सीखेंगे हुनर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मीडिया कार्यशाला में विपक्षी हमलों के जवाब देने के सीखेंगे हुनर

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश इकाई की मीडिया कार्यशाला सोमवार 13 सितम्बर को लखनऊ में आयोजित हो रही है. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने और विपक्ष पर हमले का हुनर सीखने के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई की मीडिया कार्यशाला लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में होगी।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने और विपक्ष पर हमले का हुनर सीखने के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई की मीडिया कार्यशाला लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में होगी।

सुबह 11 बजे से आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करेंगे, जबकि समापन सत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह संबोधित करेंगे।

Advertisement Box

प्रदेश मीडिया कार्यशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या , प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ,राष्ट्रीय सह मीडिया प्रमुख संजय मयूख व पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए बीजेपी की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कार्यशाला में जहां विपक्षी दलों के हमलों का जवाब तथ्यात्मक ढंग से देने के गुर बताए जाएंगे।

कार्यशाला में पार्टी के सभी प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया पैनिलिस्ट, सभी क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी व सहप्रभारी, सभी जिलों के मीडिया प्रभारी और प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग के संयोजक, सह संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक व मोर्चों के प्रदेश मीडिया प्रभारी भी सम्मिलित होगे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp