बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियाँ चला कर की-व्यावसायी की हत्या
बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोलीयां चलाकर किया गया बाइक सवार युवक की हत्या
रोहनिया। वाराणसी– करनाडाड़ी हाईवे स्थित ओवर ब्रिज पर बृहस्पतिवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह अन्धाधुंध फायरिंग कर की राजेश जायसवाल नामक व्यवसायी की हत्या।मोहनसराय से अखरी जाने वाले हाइवे रोड पर रात्रि में बाइक सवार राजेश जायसवाल (45वर्षीय) युवक निवासी मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के तमाचाबाद कछवा रोड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस। मौके पर 4 गोली का खोखा पाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार भदवर स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल में राजेश जायसवाल की सांस भर्ती है। मृतक युवक हेरिटेज अस्पताल में अपनी सास को खाना लेकर जा रहा था ।खाना ले जाते समय करनाडाडी हाईवे स्थित ओवर ब्रिज पर अज्ञात बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चला कर बाइक सवार राजेश जायसवाल की हत्या कर दी।सूचना पाकर मौके पर एसपी ग्रामीण अमित वर्मा,फोरेंसिक टीम व मय पुलिस टीम के साथ पहुँच गए । रोहनिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।










