Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चाचा-चाची और भाइयों को गोली से शूट करने वाला भतीजा गिरफ्तार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

चाचा-चाची और भाइयों को गोली से शूट करने वाला भतीजा गिरफ्तार

चाचा-चाची और भाइयों को गोली से शूट करने वाला भतीजा गिरफ्तार

  कपड़ा व्यापारी रईसुद्दीन व उनके बेटे (फाइल फोटो) 

गंभीर रूप से घायल चाची की भी आज हुई मृत्यु : भाभी को भी मारना चाहता था

Advertisement Box

मौके पर मिले टूटे बटन से खुला चार लोगों की हत्या का राज

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी में चौक थाना क्षेत्र के टोली मोहल्ले में एक ही परिवार के तीन लोगों की रविवार की रात तीन बजे हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक कपड़ा कारोबारी रईसुद्दीन के भतीजे अयूब को गिरफ्तार किया है। वहीं कल की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल रईसुद्दीन की पत्नी ने भी आज इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना में अब चार लोगों की जान जा चुकी है।
गाजियाबाद के लोनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने रईसुद्दीन के भतीजे अयूब को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अयूब के शर्ट का बटन टूटकर मौके पर गिर गया था, इसी बटन से पुलिस हत्यारे तक पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी ने ही अकेले चारों लोगों की हत्या की है। हैरानी की बात ये है कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी परिवार के सदस्यों के साथ अस्पताल भी गया था।
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आर्थिक तंगी के चलते आरोपी अपने चाचा के घर पैसे मांगने गया था, इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद गुस्से में उसने अपने चाचा कपड़ा कारोबारी रईसुद्दीन (65 वर्ष), चाची फातिमा (60 वर्ष) और दो भाइयों अजहरूद्दीन (28 वर्ष) और इमरान (24 वर्ष) को गोली मार दी। रईसुद्दीन व उनके दोनों बेटों की कल ही मौत हो गई थी।
आरोपी अपनी भाभी की भी हत्या करना चाहता था लेकिन गोली नहीं चलने की वजह से वह बच गई। गंभीर रूप से घायल फातिमा ने भी आज दम तोड़ दिया। हत्याकांड के खुलासे के लिए तेजतर्रार पुलिस अधिकारियों की टीमें गठित कीं गईं थी। पुलिस द्वारा एक दिन बाद चाचा-चाची एवं भाइयों की हत्या में भतीजे अयूब की गिरफ्तारी से हर कोई हैरान है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp