Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वैवाहिक समारोह में दुल्हन के चचेरे भाई की

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

वैवाहिक समारोह में दुल्हन के चचेरे भाई की

गोली मार कर हत्या

Advertisement Box

प्रतापगढ़, 16 जून। प्रतापगढ़ जिले के सराय शेर खां लोहंगतारा गांव में वैवाहिक समारोह के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुल्हन के चचेरे भाई की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बुधवार को बताया कि रानीगंज थाना क्षेत्र के सराय शेर खां लोहंगतारा गांव में कोटेदार निगम सिंह की बेटी की मंगलवार रात शादी थी। इसी बीच, द्वार पूजा के समय आतिशबाजी के दौरान किसी ने दुल्हन के चचेरे भाई प्रेम सिंह (38) को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल सिंह को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस संबंध में गांव के विवेक सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp