Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कानपुर में कैसे-कैसे विकास दुबे

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

कानपुर में कैसे-कैसे विकास दुबे

कानपुर में कैसे-कैसे विकास दुबे…

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ विकास दुबे (फाइल फोटो) मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए नेताजी (फाइल फोटो)  

नेपाल दर्शन करने गए भाजपा नेता की युवती के साथ आपत्तिजनक फोटो हुई वायरल

Advertisement Box

विकास दुबे ने कहा- ये उनकी जिंदगी का निजी मामला, इससे किसी को क्या लेना-देना…

लखनऊ/कानपुर। लीजिए…कानपुर के एक और विकास दुबे बने मीडिया की सुर्खियां…अरे वो वाले विकास दुबे नहीं…ये भाजपा के नेता विकास दुबे हैं…नेपाल गए थे भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करने…और वहां से फोटो वायरल हुईं है एक “हसीना” के साथ मौज-मस्ती की। नेताजी अब कह रहे हैं कि ये उनकी निजी जिंदगी का पुराना मामला, इससे किसी को क्या लेना-देना।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेता विकास दुबे उर्फ दीपू कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं, ये फोटो दो साल पहले की बताई जा रही है। विकास दुबे नेपाल के काठमांडू टूर पर गए थे और ये आपत्तिजनक फोटो एक बार में युवती के साथ तभी की बताई जा रही है। युवती कॉलगर्ल बताई जा रही है, फोटो सामने आने के बाद से राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं शुरू हो गईं हैं।
बताया जा रहा है कि विकास दुबे के साथ ही कानपुर में तैनात रह चुका एक दागी इंस्पेक्टर, विकास के छात्र राजनीति का साथी व भाजयुमो में कनिष्ठ पदाधिकारी और बर्रा गांव में रहने वाला पांचू नाम से चर्चित व्यक्ति भी काठमांडू “दर्शन” करने गया था। कहा जा रहा है कि बार के कमरे में कॉलगर्ल के साथ अय्याशी के दौरान विकास के साथ ही अन्य सभी का पांचू ने फोटो व वीडियो बना लिया‌ था।
कानपुर की मशहूर तिगड़ी, अब पड़ चुकी है फूट…..
भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे, नारायण सिंह भदौरिया (अब पार्टी से निष्कासित) और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर की दोस्ती काफी चर्चित रही है, हालांकि अब तीनों में फूट पड़ गई है। हाल ही में नारायण सिंह भदौरिया के जन्मदिन पार्टी में पुलिस की छापेमारी हुई थी। चर्चा है कि ये छापेमारी संदीप के इशारे पर ही हुई थी ? इसके बाद नारायण गुट ने संदीप की पोल खोलनी शुरू कर दी। संदीप ने सत्ता में धमक के सहारे अपने ऊपर लगे सभी आपराधिक मुकदमें खत्म करवा दिया, यहां तक ही हिस्ट्रीशीट भी खत्म हो गई।
विकास दुबे के पास है 17 जिलों की कमान…..
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष के दायरे में 17 जिले आते हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष इन जिलों का प्रभारी होता है, तमाम आरोपों के बाद भी विकास दुबे को जुलाई-2018 में क्षेत्रीय अध्यक्ष बना दिया। विकास दुबे पर छात्र जीवन से ही कई अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं, सबसे पहले 1996 में उनके खिलाफ गोविंदनगर थाने में हत्या का प्रयास, रासुका, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद किदवई नगर में 2009 में हत्या के प्रयास की एफआईआर हुई थी। एक दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुईं तो पुलिस से बचने के लिए उसने राजनीति का सहारा लिया।
विवाद पर बोले नेताजी- “ये मेरी निजी जिंदगी”…..
नेपाल के बार में युवती के साथ फोटो सामने आने के बाद विकास दुबे ने सफाई देते हुए कहा कि “ये मेरी निजी जिंदगी है” इसको पार्टी से न जोड़ा जाए। मैं भारतीय जनता पार्टी का सच्चा सिपाही हूं। मेरा शौक है पर्सनल लाइफ में मैं नाच रहा हूं, गा रहा हूं-इससे किसी को क्या लेना देना है। उधर सपा नेताओं ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा खुद को संस्कारी पार्टी होने का दावा करती है और इनके नेता पशुपति मंदिर दर्शन करने जाने के बहाने इस तरह का आचरण करते हैं।
20 साल के कॅरियर में कोई गड़बड़ी नहीं की…..
विकास दुबे ने कहा, “काठमांडू बाबा पशुपति नाथ के दर्शन करने गया था। मेरे साथ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर, एक इंस्पेक्टर और अन्य साथी भी गए थे। लेकिन इन सबका मेरे राजनीतिक कॅरियर से कोई लेना-देना नहीं है। 20 साल के राजनीतिक कॅरियर में मैंने कुछ गड़बड़ी की हो तो बताइए” विकास ने अपने ऊपर लगे आपराधिक मुकदमों के बारे में भी सफाई दी। कहा कि मेरे ऊपर जो भी अपराधिक मुकदमें थे सभी छात्र जीवन के समय लगे थे, अब सब खत्म हो चुके हैं।
कई नेताओं के साथ फोटो हो रही है वायरल…..
बार में युवती के साथ विकास दुबे की आपत्तिजनक फोटो सामने आई तो राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं शुरू हो गईं। इसके साथ ही विकास की फोटो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ सामने आई है। पार्टी के कई नेताओं ने भी अब दबे जुबान से विकास दुबे पर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp