Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हर सप्‍ताह चलेगा कोविड-19 टीकाकरण अभियान, जानें कब किसे लगेगा टीका

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

हर सप्‍ताह चलेगा कोविड-19 टीकाकरण अभियान, जानें कब किसे लगेगा टीका

हर सप्‍ताह चलेगा कोविड-19 टीकाकरण अभियान, जानें कब किसे लगेगा टीकासांकेतिक तस्‍वीर
  • अभियान में 45+ वर्ग के सभी योग्य व्यक्तियों को दिया जायेगा टीका

लोहरदगा। पूरे राज्य में जून, 2021 के दौरान प्रत्येक सप्ताहांत (शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार) को कोविड-19 टीकाकरण गहन अभियान चलाया जायेगा। उक्त अभियान में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी योग्य लाभार्थियों का टीकाकरण किया जायेगा। लोहरदगा को इस अभियान में सप्ताहांत के प्रत्येक दिन (शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार) 7230 योग्य लाभार्थियों का टीकाकरण किये जाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके मद्देनजर उपायुक्‍त दिलीप कुमार टोप्‍पो ने निर्देश जारी किया है।

जिला में बनेगा एक बड़ा टीकाकरण केंद्र

Advertisement Box

जिला में एक बड़ा टीकाकरण केंद्र बनाया जायेगा। अभियान के लिए बड़े सीवीसी में दोनों आयु वर्गों, 45 वर्ष अधिक और 18-44 वर्ष आयु वर्ग समूह के लिए टीकाकरण की व्यवस्था होगी। इसमें व्यक्ति के टीकाकरण के स्थिति के अनुरूप  प्रथम या द्वितीय डोज दी जायेगी। ब्लॉक स्तर सीवीसी पर 45 वर्ष की आयु से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए सीवीसी की क्षमता 500 टीका प्रति सीवीसी होगी। वहीं जिला स्तर सीवीसी पर 45 वर्ष की आयु से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए सीवीसी की क्षमता 750 टीका प्रति सीवीसी होगी। सभी सीवीसी में पीने के पानी, मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी। सभी सीवीसी की कार्य अवधि 7-8 घंटे की होगी। सीवीसी के संचालन के समय आवश्यकता एवं लॉकडाउन के नियमों के अनुरूप रखा जा सकता है।

अभियान में किस समूह को कब मिलेगा टीका

प्रथम सप्ताह

शुक्रवार : सभी विधायक, प्रशासनिक पदाधिकारी, न्यायिक सेवा से जुड़े और उनके परिवारजनों के साथ और सामान्य जनता।

शनिवार : सभी धार्मिक नेता/स्थानीय पारंपरिक नेता/अनुसूचित जनजाति नेता, उनके परिवारजनों के साथ हाई रिस्क ग्रुप और सामान्य जनता।

रविवार : सभी प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मी, उनके परिवारजनों के साथ हाई रिस्क ग्रुप और सामान्य जनता।

दूसरा सप्ताह

शुक्रवार : सभी कोविड वॉरियर (डॉक्टर्स/नर्स/फ्रंटलाईन वर्कस/सामाजिक कार्यकर्ता, उनके परिवारजनों के साथ हाई रिस्क ग्रुप और सामान्य जनता)

शनिवार : राज्य/जिले के सभी गणमान्य, जिन्हें सरकार द्वारा कोई पुरस्कार दिया गया हो, उनके परिवारजनों हाई रिस्क ग्रुप और सामान्य जनता।

रविवार : सभी शिक्षक उनके परिवारजनों के साथ हाई रिस्क ग्रुप और सामान्य जनता

तीसरा सप्ताह

शुक्रवार : राज्य के सभी स्पोर्ट्स आइकॉन, उनके परिवारजनों के साथ हाई रिस्क ग्रुप और सामान्य जनता।

शनिवार : सभी पुलिसकर्मी,उनके परिवारजनों के साथ हाई रिस्क ग्रुप और सामान्य जनता।

रविवार : सभी एनजीओ के सदस्य, उनके परिवारजनों के साथ हाई रिस्क ग्रुप और सामान्य जनता।

चौथा सप्ताह

शुक्रवार : सभी दुकानदार, दुकानकर्मी, सब्जीवाले, फल की रेडी वाले, दूध सप्लाई वाले, होम डिलीवरी के लोग, डेली वेजर, गैर डिलीवरी में लगे लोग, पेपर डिलीवरी में लगे उनके परिवारजनों के साथ हाई रिस्क ग्रुप और सामान्य जनता।

शनिवार : सभी बैंक, पोस्ट ऑफिस कर्मी उनके परिवारजनों के साथ हाई रिस्क ग्रुप और सामान्य जनता।

रविवार : हाई रिस्क ग्रुप और सामान्य जनता।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp