जानिए देश के कौन-कौन से राज्य होने वाले हैं अनलॉक
1 min read
😊 Please Share This News 😊
|

Mohammad Siraj
जानिए देश के कौन-कौन से राज्य होने वाले हैं अनलॉक

दिल्ली में 31 मई से शुरू होगा ‘अनलॉक’
दिल्ली में 31 मई से अनलॉक शूरु होने जा रहा है। दिल्ली में फिलहाल 31 मई सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन है। इस बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि कोविड-19 के केस में कमी जारी रहती है तो 31 मई से चरणबद्ध तरीके से ‘अनलॉक’ की प्रक्रिया शुरू होगी। दिल्ली में 20 अप्रैल को पहली बार लॉकडाउन लगा था। इसके बाद कोरोना के लगातार बढ़ते केस को देखते हुए हफ्ते दर हफ्ते इसे आगे बढ़ाया गया।
मध्य प्रदेश में 1 जून से कोरोना कर्फ्यू में ढील
मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियों में 1 जून से धीरे-धीरे ढील दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दुनिया को आगे बढ़ना है लेकिन हमें इस तरह से अनलॉक करना है कि कोरोना फिर से नहीं फैले। मध्यप्रदेश ने राज्य के सभी 52 जिलों में 31 मई तक अलग-अलग समय के लिए कोरोना कर्फ्यू को फिलहाल बढ़ाया है।
महाराष्ट्र में की जाएगी लॉकडाउन में कमी
महाराष्ट्र ने 14 अप्रैल को 15 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था और ये लॉ़कडाउन फिलहाल 1 जून तक प्रभावी है। कोरोना लॉकडाउन को लेकर महाराष्ट्र फैसला ले सकता है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि जिन 21 जिलों में 10 प्रतिशत से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट हैं, वहां पाबंदियां नहीं हटेंगी लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि जहां मामले कम हो रहे हैं, वहां अगले कुछ दिनों में पाबंदियों में कमी को लेकर गाइडलाइन जारी की जाएगी।
यूपी में 1 जून से लॉकडाउन में ढील के संकेत
उत्तर प्रदेश(यूपी) में फिलहाल 31 मई सुबह 7 बजे तक आंशिक कोरोना कर्फ्यू लागू है। जानकारी के मुताबिक, 1 जून से इसमें ज्यादा ढील दिए जाने के संकेत हैं। अभी रोडवेज बसों के दूसरे राज्यों जाने पर रोक है। साप्ताहिक बाजार बंद हैं। बाजारों में ज्यादातर दुकानें भी बंद रहेंगी।
बिहार में भी लॉकडाउन में ढील
बिहार में भी 1 जून से लॉकडाउन में ढील के संकेत दिए गए हैं। 1 जून से ढील देने के संकेत सीएम नीतीश कुमार ने दिए हैं।
इन राज्यों में बढ़ाया गया लॉकडाउन
तमिलनाडु में 7 जून तक बढ़ा लॉकडाउन
तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन को इसे एक सप्ताह यानि 7 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री एम स्टालिन ने इसकी घोषणा की है। इसे पहले 31 मई तक लागू किया गया था। पहले यहां लॉकडाउन 24 मई को खत्म हो रहा था जिसे एक और हफ्ते बढ़ाया गया था।
नगालैंड में 11 जून तक बढ़ा लॉकडाउन
नगालैंड सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में पूर्ण लॉकडाउन को 11 जून बढ़ा दिया गया है। पहले 14 मई से 31 मई तक लॉकडाउन लागू था।
पुडुचेरी ने 31 मई तक लॉकडाउन लगाया है.तेलंगाना में 30 मई तक लॉकडाउन है। आंध्रप्रदेश ने 31 मई तक कर्फ्यू का विस्तार किया है। झारखंड में लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को 27 मई तक बढ़ाया गया है। इसे आगे और बढ़ाए जाने के संकेत मिल रहे हैं।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |