Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लॉकडॉउन ब्रेकिंग : पूरे प्रदेश में लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को 15 दिन बढ़ाने का बड़ा फैसला

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

लॉकडॉउन ब्रेकिंग : पूरे प्रदेश में लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को 15 दिन बढ़ाने का बड़ा फैसला

मुंबई। कोरोना संक्रमण के कम होते आंकड़ों को देखते हुए अब कई राज्यों व जिलों में लॉकडाउन से अनलॉक किया जा रहा है तो वहीं अब महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है। महाराष्ट्र सरकार ने पूरे प्रदेश में लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को 15 दिन बढ़ाने का फैसला लिया है। ये जानकारी महाराष्ट्र सरकार के मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को दी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि पूरे राज्य में लॉकडान जैसी सख्त पाबंदियों को 15 दिनों के लिए और बढ़ाया जा रहा है। बता दें कि प्रदेश में इससे पहले 1 जून तक लॉकडाउन लागू किया गया था।

Advertisement Box

इन सेवाओं पर रहेगी पाबंदी
महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसी पाबंदियों में लोगों की आवाजाही और गैर-आवश्यक सेवाओं पर रोक है।

पांच या इससे अधिक लोग एक जमा नहीं हो सकते
आपात स्थिति या विशेष मामले में संभागीय एसीपी, जोनल डीसीपी और क्षेत्रीय अतिरिक्त पुलिस आयुक्तों को छूट देने या अनुमति देने का अधिकार दिया गया है।

इस अवधि के दौरान जरूरी श्रेणी में वर्णित सेवाओं और गतिविधियों को छूट है।

जरूरी सेवा से जुड़े लोगों को कामकाजी दिनों में भी सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक छूट है।

लोगों से सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने, मास्क लगाने और संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन कराया जा रहा
मुंबई पुलिस द्वारा जारी आदेश के तहत सभी प्रतिष्ठान, सार्वजनिक स्थान, गतिविधियां, सेवाएं बंद रहेंगी और बिना वजह के कोई सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जाएगा।

आवश्यक सेवाओं को अनुमति होगी, लेकिन एक मई तक प्रदेश में धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक समारोहों पर पूरी तरह रोक है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp