Written by
रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने खुद को मारी गोली-मौत
लखनऊ।चिनहट क्षेत्र में यमुना बिहार कालोनी में रहने वाले रिटायर्ड आर्मी हवलदार जितेंद सिंह(40) ने घर मे शराब के नशे में धुत होकर खुद को लाइसेंसी रिवालर से जबड़े के पास छह गोली मारकर सुसाइड कर लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सादियाबाद गाजीपुर के मूल निवासी जितेंद सिंह बुधवार दोपहर पत्नी से नाराज होकर शराब के नशे में खुद को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार लिया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची चिनहट पुलिस ने घायल अवस्था मे जितेंद सिंह को डॉ राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया तथा जितेंद्र की हालत बिगड़ने पर राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल से ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान जितेंद सिंह ने दम तोड़ दिया।










