23/05/2021

अवध सूत्र

Latest Online Breaking News

इनायतनगर: भाई,भाभी व उनके तीन बच्चों की हत्या करने वाली बहन, पति व उसकी बहू गिरफ्तार,मुख्य आरोपी भांजा फरार

1 min read
😊 Please Share This News 😊

इनायतनगर: भाई,भाभी व उनके तीन बच्चों की हत्या करने वाली बहन, पति व उसकी बहू गिरफ्तार,मुख्य आरोपी भांजा फरार

अयोध्या :- ननिहाल की प्रापर्टी को लेकर अपने भाई, भाभी व उनके तीन बच्चों की हत्या में शामिल बहन उसके पति व बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार की रात हुई इस घटना को लेकर पूरे जिले में हलचल मच गयी और रात में ही एडीजी जोन एसएन साबत व आईजी रेंज संजीव गुप्ता मौके पर पहुंच गए तथा आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी का आदेश दिया।पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी भांजा अभी भी फरार बताया जा रहा है।
एसएसपी शैलेश पाण्डेय ने बताया कि इनायतनगर थाने के रहने वाले राकेश उसकी पत्नी तथा तीन बच्चों की हत्या हो गयी थी। जिसमें मृतक के परिजनों के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर उसकी बहन, बहनोई उनकी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी भांजा अभी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली जा रही है। विवाद ननिहाल की प्रापर्टी को लेकर है। सभी एक ही मकान में रहते थे। इसके बाद भी इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!