लखनऊ:-स्वर्णिम फाउंडेशन ने आप सभी के स्नेह आशीर्वाद व सहयोग से आज लॉकडाउन को देखते हुए फिर भोजन वितरण किया गया जिसमें सड़क किनारे जीवन व्यतीत कर रहे मजदूरों व जरूरतमंद लोगों वा अनेक बस्तियों में रह रहे बच्चों तक भोजन पहुंचाया गया और बच्चों को कॅरोना के प्रति जागरूक किया गया।
लाकडाउन के चलते नगर में सैकड़ों गरीबों के सामने खाने पीने सहित दवाइयां खरीदने की समस्या खड़ी हो गई है। लेकिन नगर में ऐसे भी लोग हैं जो दान देकर एवं गरीबों को खाना और हरसंभव मदद पहुंचा रहे हैं। स्वर्णिम फाउंडेशन के कार्यकर्ता प्रतिदिन लोगो को खाना खिला रहे हैं।
इसके अलावा वार्डों में ऐसे गरीब है जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, ऐसे घरों को चिन्हित कर उनके घरों में राशन के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं। अभी तक लगभग 250 परिवार में राशन के पैकेट बांटे जा चुके हैं। इसके अलावा ऐसे मजदूर जिनकी नियमित किसी बीमारी को लेकर दवाइयां चल रही हैं और उनके पास दवाइयां खरीदने के लिए पैसा नहीं तो उन्हें भी यह ग्रुप मदद कर रहा है। जिसकी प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा नगर वासी भी सहराना कर रहे है।
स्वर्णिम फाउंडेशन
लखनऊ









