Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CM शिवराज ने दिए संकेत! इन जिलों को मिलेगी 17 मई से छूट 

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

CM शिवराज ने दिए संकेत! इन जिलों को मिलेगी 17 मई से छूट

कोरोना संक्रमण के मामले में देश के बड़े राज्यों में मध्यप्रदेश 15वें स्थान पर आ गया है।

 

मुख्यमंत्री ने बुधवार को प्रदेश की जनता के नाम संदेश के दौरान अपील की है कि वे कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन करें। कोरोना संक्रमण को रोकने में व्यापक जन-सहयोग मिल रहा है। कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन होने से कोरोना महामारी धीरे-धीरे नियंत्रण में आ रही है। कोरोना के नए संक्रमित प्रकरणों की संख्या प्रदेश में अब चार अंकों में आ गई है। कोरोना संक्रमण के मामले में देश के बड़े राज्यों में मध्यप्रदेश 15वें स्थान पर आ गया है।

Advertisement Box

इनको मिलेगी छूट 17 मई से 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ने अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के अनुसार यदि पॉजिटिविटी दर 5% से नीचे आती है तो यह कोरोना संक्रमण के नियंत्रित होने का संकेत है। ऐसे जिले जहां कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी दर 5% से नीचे आ गई है, वहां 17 मई के बाद धीरे-धीरे वैज्ञानिक ढंग से कोरोना कर्फ्यू को हटाया जा सकेगा। जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट बढ़ा रहेगा वहां कोरोना कर्फ्यू नहीं खुलेगा। बता दें कि जिलों के आंकड़े देखें तो केवल चार जिले खंडवा, भिंड, बुरहानपुर और छिंदवाड़ा में पॉजिटिविटी रेट 5% से नीचे है। मध्य प्रदेश में कोराना का पॉजिटिविटी रेट 27% तक है। जहां यह 5% से नीचे आने में फिलहाल वक्त लगेगा।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp