Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आपसी रंजिश में व्यक्ति की गोली मार कर हत्या

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

आपसी रंजिश में व्यक्ति की गोली मार कर हत्या

आपसी रंजिश में व्यक्ति की गोली मार कर हत्या दो आरोपी गिरफ्तार,बाकी फरार

बदायूँ:- जनपद बदायूँ के बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार वारदात उस समय हुई जब ग्राम नानाखेड़ा निवासी शाकिर (30) बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव खुलैट गया हुआ था। मंगलवार देर रात उसको आरोपी पक्ष ने घेर लिया और गोली चलाई। गोली लगने से शाकिर की मौके पर ही मौत हो गयी। गोली चलने की सूचना पर दूसरे पक्ष के लोग भी हथियार लेकर आ गए और दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

Advertisement Box

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि बिल्सी थाना क्षेत्र के खुलेट गाँव में आपसी रंजिश में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
WhatsApp