Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ऑक्सीजन प्लांट पर सिलेंडर फटने से 3 लोगो की दर्दनाक मौत

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

           लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर

       अभिषेक प्रकाश, डीएम लखनऊहादसे में 5 लोग घायल 1 की हालत गम्भीर

मौके पर पुलिस कमिश्नर, डीएम सहित भारी पुलिस बल तैनात

राहत बचाव का कार्य लगातार जारी

लखनऊ:- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब देवा रोड स्थित केटी ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन भरते समय सिलेंडर फटने से एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें मौके पर 3 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य जारी करते हुए कई घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया बता दे कि घटना सिलेंडर में गैस रिफलिंग को लेकर हूई है।

Advertisement Box

आज उस समय चिनहट थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया जब जोर से धमाका होने से आसपास के लोग दहल गए जब आसपास के लोग बाहर तो देखा कि पास में केटी ऑक्सीजन प्लांट में सिलेंडर फटने से कई लोग घायल हो गए जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल मच गया और जब लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी ने प्लान्ट के अंदर जाकर देखा तो 3 लोग मौके पर मौत हो गई थी यह तीनों प्लान्ट के ही कर्मचारी थे और बाकी कई घायलों को पुलिस ने नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया फिलहाल पुलिस अभी तक यह मान रहीं है कि सिलेंडर में ऑक्सीजन रिफलिंग करते हुए यह हादसा हुआ जिससे सिलेंडर में रिफिलिंग करते समय लोगो की मौके पर मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं।

वहीं घटना की जानकारी पाते ही लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डी के ठाकुर व लखनऊ डीएम अभिषेक प्रकाश मौके पर पहुंचे और घायलों की जानकारी ली और ऑक्सीजन प्लांट में अंदर जाकर पूरे मौके का जायजा लिया जिससे मौके एक गैस सिलेंडर फटा हूवा मिला फिलहाल पुलिस यह मान कर चल रही है कि यह हादसा सिलेंडर में रिफलिंग करते वक्त हुआ मगर घटना कैसे हुई किस वजह से हुई इस मामले की अभी जांच चल रही है

वही घटना की जानकारी देते हुए डीएम लखनऊ ने बताया कि आज लगभग 3:30 बजे के आसपास यहाँ केटी प्लांट के अंदर सिलेंडर में रिफिलिंग करते हुए यह हादसा हुआ मौके पर तीन लोग हताहत हुए हैं और कई लोग घायल हुए हैं जिनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया फिलहाल यहां पर एक सिलेंडर फटा हुआ मिला है बाकी टेक्निकल की टीम अंदर जायजा ले रही है वह स्थिति साफ बता पाएगी बाद में की हादसे की वजह क्या रही..

वहीं पुलिस कमिश्नर लखनऊ डीके ठाकुर मौके पर पहुंचकर पूरी घटना का जायजा लेने के बाद मीडिया को बताया यहां चिनहट रोड पर केटी प्लांट में गैस रिफिलिंग करते हुए एक सिलेंडर फट गया जिससे मौके पर तीन लोगों की मौत हुई है और 4 लोग घायल हुए हैं अभी तक तो जानकारी हुई है कि सिलेंडर फटने से ही हादसा हुआ है एक सिलेंडर सामने फटा हुआ भी दिख रहा है बाकी यहां के स्टाफ जानकारी आगे की ली जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp