Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नोएडा ,गौतमबुद्ध नगर : डायल 112 पर तैनात कांस्टेबल की कोरोना से मौत, जिले में 200 से भी ज्यादा पुलिसकर्मी पॉजिटिव

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

नोएडा ,गौतमबुद्ध नगर : डायल 112 पर तैनात कांस्टेबल की कोरोना से मौत, जिले में 200 से भी ज्यादा पुलिसकर्मी पॉजिटिव

गौतमबुद्ध नगर में डायल 112 पर तैनात कांस्टेबल अंकित की कोरोना संक्रमण की वजह से सोमवार की देर रात को मौत हो गई है। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय लाइन मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद कांस्टेबल अंकित जनपद शामली मे स्थित अपने पैतृक गांव चले गए थे। कांस्टेबल अंकित की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

आपकों बता दें कि गौतमबुद्ध नगर में तैनात करीब 207 पुलिसकर्मी कोविड-19 से अब तक संक्रमित हो चुके हैं। बीते रविवार को एक उपनिरीक्षक चंद्रपाल सारस्वत की भी कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मौत हो गई थी। जिले में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। इसके अलावा नोएडा में अब तक 250 से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
WhatsApp