Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोरोना को हराने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मैदान में उतरे

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

कोरोना को हराने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मैदान में उतरे

 डीआरडीओ के अस्पताल का निरीक्षण करते हुए टीम-9 की बैठक के बाद डीआरडीओ द्वारा बनाए गए अस्पताल का किया निरीक्षण

Advertisement Box

लखनऊ। कोरोना वायरस को हराने के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर मैदान में उतर गए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर सबसे पहले टीम-9 के साथ समीक्षा बैठक की फिर अवध शिल्प ग्राम में बने 400 बेड के कोविड अस्पताल के आइसीयू का निरीक्षण करने पहुंच गए। लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम प्रांगण में बने डीआरडीओ अस्‍पताल का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री को आर्मी के अफसरों और जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने डीआरडीओ के अस्‍पताल की पूरी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्‍पताल के साथ आइसीयू और प्रशासनिक भवन का भी निरीक्षण किया। डीआरडीओ द्वारा बनाया गया ये अस्‍पताल पूरी तरह से मरीजों के उपचार के लिए तैयार है, सभी तरह के ट्रायल पूरे कर लिये गए हैं। अब बस प्रशासन की तरफ से ऑक्‍सीजन उपलब्‍ध कराए जाने का इंतजार है। ऑक्‍सीजन उपलब्‍ध होते ही अस्‍पताल अपनी पूरी क्षमता से काम करने लगेगा।
शीर्ष सैन्य अधिकारी संभाल रहे हैं जिम्मेदारी
गौरतलब है कि रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह की पहल पर डीआरडीओ लखनऊ में 400 और 500 बेड के कोविड अस्पताल का निर्माण करा रहा है। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बेहद गंभीर हैं। अवध शिल्प ग्राम में डीआरडीओ के इस अस्पताल में आइसीयू का ट्रायल शुरू हो गया है। इसके संचालन का जिम्मा मध्य कमान के शीर्ष सैन्य अधिकारी संभाल रहे हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp