Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शराब विक्रेता एसोसिएशन का फैसला मास्क नहीं तो शराब नहीं

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

शराब विक्रेता एसोसिएशन का फैसला मास्क नहीं तो शराब नहीं

शराब एसोसिएशन ने लिया फैसला स्टीकर और पोस्टर से करेंगे लोगों को जागरूक

Advertisement Box

लखनऊ, । राजधानी में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलो को देखते हुये शराब कारोबारी भी लोगों को कोविड के प्रति जागरूक कर रहे हैं। शराब विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन ने भी महत्वपूर्ण पहल की है। एसोसिएशन के पदाधिकारी महामंत्री कन्हैयालाल मौर्या, उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, नीरज जयसवाल, संजय नितिन, धर्मेंद्र सिंह, शंकर कनौजिया कोषाध्यक्ष शिवकुमार जयसवाल, तथा मीडिया प्रभारी देवेश जायसवाल ने कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए ग्राहकों की सुरक्षा बचाव के लिए यह निर्णय लिया गया है कि बगैर मास्क के लोगो और को शराब की दुकानों पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा और न ही शराब दी जाएगी। एसोसिएशन के महामंत्री कन्हैयालाल मौर्या ने बताया प्रशासन का सहयोग तथा कोविड- 19 की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए ग्राहकों को बगैर मास्क शराब की दुकानों पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा और न ही शराब दी जाएगी। कन्हैया लाल मौर्या के अनुसार समस्त शराब लाइसेंस धारकों से अपील की गई है कि जल्द एक अभियान हजरतगंज से चलाकर शराब कारोबारी निशुल्क मास्क वितरण करेगें तथा शराब की दुकानों पर स्टीकर और पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक कर कोविड महामारी से लड़ने में प्रशासन का सहयोग करेगें ।

विज्ञापन

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp