Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेंट्रल पार्क 2 दिन के लिए बंद, CJP का तंज—‘हमारे हाथ में संविधान और तिरंगा, लाठी-पैलेट गन नहीं

CJP ने सरकार पर बनाया दबाव
CJP ने सरकार पर बनाया दबाव
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

 

नई दिल्ली। दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर के लिए बंद करने के नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के फैसले पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने प्रतिक्रिया दी है। CJP ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट कर कहा, “चिंता मत करो। तुम्हारी पुलिस के विपरीत, हम एक हाथ में संविधान और दूसरे हाथ में तिरंगा रखते हैं, लाठी और पैलेट गन नहीं।”

Advertisement Box

दरअसल, NDMC ने 15 अक्टूबर को नोटिस जारी कर प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए सेंट्रल पार्क को अगले दो दिनों के लिए बंद रखने का फैसला किया है। यह निर्णय ऐसे समय में आया है, जब CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने लोगों से 16 अक्टूबर को शाम पांच बजे पार्क में आयोजित होने वाले ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की थी।

‘क्या मोदी 100 जगहों को बंद कर देंगे?’

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने पार्क बंद किए जाने के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा, “अगर हम 100 जगहों की घोषणा करें, तो क्या नरेंद्र मोदी उन सभी 100 जगहों को बंद कर देंगे?”

पार्टी ने अपने बयान के जरिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन और राष्ट्रीय ध्वज के साथ कार्यक्रम आयोजित करने के अधिकार को लेकर सवाल उठाए हैं।

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों से कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में इकट्ठा नहीं होने की अपील की। पुलिस के मुताबिक, इन इलाकों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश पहले से लागू हैं।

दिल्ली पुलिस की जनसंपर्क अधिकारी डीसीपी नेहा यादव ने बताया कि NDMC ने पुलिस को पत्र लिखकर सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को बंद रखने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि CJP के अलावा आम आदमी पार्टी ने भी लोगों और अपने समर्थकों से वहां पहुंचने की अपील की है।

चुनिंदा लोगों को मिल सकती है अनुमति

दिल्ली पुलिस ने कहा कि प्रतिबंधात्मक आदेशों के मद्देनजर लोगों को ऐसे जमावड़े में शामिल होने से बचना चाहिए, जो नियमों का उल्लंघन करता हो। हालांकि, पुलिस के अनुसार, ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के दौरान कुछ चुनिंदा लोगों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाने की अनुमति दी जा सकती है।

अब नजर इस बात पर रहेगी कि 16 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन क्या व्यवस्था करता है और CJP की अपील पर समर्थकों की क्या प्रतिक्रिया रहती है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp