Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ-दिल्ली तेजस एक्सप्रेस अब चलेगी ‘Sprite Tejas Express’ के नाम से

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

लखनऊ-दिल्ली तेजस एक्सप्रेस अब चलेगी ‘Sprite Tejas Express’ के नाम से

लखनऊ। भारतीय रेल के इतिहास में पहली बार किसी ट्रेन को एक कॉमर्शियल ब्रांड के नाम से व्यापक रूप से ब्रांड किया जा रहा है। लखनऊ और दिल्ली के बीच चलने वाली IRCTC की तेजस एक्सप्रेस अब ‘Sprite Tejas Express’ के नाम से जानी जाएगी।

IRCTC ने लखनऊ-दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस के ट्रेन ब्रांडिंग और विज्ञापन अधिकार Sprite को छह महीने के लिए दिए हैं। रेलवे सूत्रों के मुताबिक ट्रेन को उसके शुरुआती और रास्ते के स्टेशनों पर भी ‘Sprite Tejas Express’ के नाम से अनाउंस किया जाएगा।

Advertisement Box

इस व्यवस्था के तहत ट्रेन की बाहरी और अन्य निर्धारित जगहों पर Sprite की ब्रांडिंग दिखाई देगी। यह कदम रेलवे और IRCTC के लिए नॉन-फेयर रेवेन्यू बढ़ाने की दिशा में एक नया प्रयोग माना जा रहा है।

लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस IRCTC द्वारा संचालित पूरी तरह वातानुकूलित सुपरफास्ट ट्रेन है। इसमें आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ ऑन-बोर्ड खानपान और इंफोटेनमेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

खास बात यह है कि ट्रेन निजी स्वामित्व में नहीं जा रही है। Sprite को ट्रेन की ब्रांडिंग और विज्ञापन का अधिकार मिला है, जबकि ट्रेन का संचालन रेलवे व्यवस्था के तहत ही जारी रहेगा।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp