Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मानसून सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी, कांग्रेस उठाएगी NEET, महंगाई और राम मंदिर चंदा मामले का मुद्दा

मानसून सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी
मानसून सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर ली है। कांग्रेस की संसदीय रणनीति समूह की बैठक खत्म होने के बाद पार्टी नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि बैठक में सत्र के दौरान उठाए जाने वाले प्रमुख मुद्दों और पार्टी के रुख को लेकर चर्चा की गई।

प्रमोद तिवारी ने बताया कि कांग्रेस मानसून सत्र में NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक, बढ़ती महंगाई और राम मंदिर में चंदे से जुड़े आरोपों जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर पार्टी का रुख बैठक में स्पष्ट कर दिया गया है।

Advertisement Box

कांग्रेस की रणनीति है कि संसद के अंदर सरकार से जवाब मांगा जाए और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाए। पार्टी लगातार परीक्षा व्यवस्था, युवाओं के भविष्य और महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाती रही है।

इसके अलावा राम मंदिर से जुड़े चंदे के मुद्दे को भी कांग्रेस संसद में उठाने की तैयारी कर रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि जनता से जुड़े हर मामले पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

संसदीय रणनीति समूह की बैठक में आगामी मानसून सत्र के दौरान विपक्ष की भूमिका और मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कांग्रेस का मानना है कि संसद का सत्र जनहित के मुद्दों पर चर्चा का मंच होना चाहिए।

अब देखना होगा कि मानसून सत्र में कांग्रेस के इन मुद्दों पर विपक्ष और सरकार के बीच किस तरह की सियासी टकराव देखने को मिलता है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

WhatsApp