
Written by
Bureau Report
डीजल और एटीएफ के निर्यात पर बढ़ा विशेष अतिरिक्त सीमा शुल्क, सरकार ने संशोधित की दरें
केंद्र सरकार ने ईंधन निर्यात की पाक्षिक समीक्षा के बाद पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त सीमा शुल्क में बदलाव किया है। नई दरों के अनुसार, डीजल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त सीमा शुल्क बढ़ाकर 15.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है, जबकि एटीएफ के निर्यात पर यह बढ़ाकर 14.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। सरकार समय-समय पर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और घरेलू ईंधन उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए इन शुल्कों की समीक्षा करती है।








