Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ट्रंप की हत्या के इनपुट से फिर भड़का अमेरिका-ईरान तनाव, इजरायल की खुफिया जानकारी पर उठे सवाल

अमेरिका-ईरान तनाव
अमेरिका-ईरान तनाव
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बाद एक बार फिर हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। हाल के दिनों में ईरान के कई शहरों में धमाकों और सैन्य कार्रवाई के बीच एक अहम दावा सामने आया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल ने अमेरिका के साथ ऐसी खुफिया जानकारी साझा की है, जिसमें दावा किया गया कि ईरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसी इनपुट के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपने सैन्य हमले तेज कर दिए।

हालांकि, इस खुफिया जानकारी की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अमेरिकी प्रशासन के कुछ अधिकारियों का मानना है कि यह इंटेलिजेंस अमेरिका को दोबारा सैन्य कार्रवाई के लिए प्रेरित करने की कोशिश भी हो सकती है। यही वजह है कि इस जानकारी की विश्वसनीयता पर सवाल भी उठ रहे हैं।

Advertisement Box

इस बीच, ट्रंप ने भी हाल ही में नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान कहा था कि उन्हें ईरान से अपनी जान को खतरा है। उन्होंने दावा किया कि ईरान उन्हें निशाना बनाना चाहता है और उनका नाम ईरान की “हर सूची” में शामिल है। ट्रंप ने यह भी कहा कि अब तक वह भाग्यशाली रहे हैं, लेकिन यह स्थिति कब तक रहेगी, कहना मुश्किल है।

उधर, ईरान में हुए हालिया हमलों के बाद तेहरान ने अपने कई जवानों के मारे जाने का दावा किया है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव ने पश्चिम एशिया में एक बार फिर अस्थिरता की आशंका बढ़ा दी है। फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में यह टकराव कूटनीति की ओर बढ़ेगा या सैन्य संघर्ष और तेज होगा।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

WhatsApp