Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शंकराचार्य ने की सीएम योगी के फैसले की सराहना, बोले- चंपत राय को दूर रखना सही कदम

शंकराचार्यVSयोगी
शंकराचार्यVSयोगी
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अयोध्या राम मंदिर दान विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रुख का समर्थन किया है। गौरक्षा यात्रा के तहत शामली पहुंचे शंकराचार्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री ने अयोध्या दौरे के दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को अपने मंच और बैठकों से दूर रखने का जो निर्णय लिया, वह सराहनीय कदम है।

शंकराचार्य ने कहा कि जब किसी व्यक्ति पर गड़बड़ी या अनियमितता के आरोप लगे हों, तब उसे सार्वजनिक मंच पर अपने साथ बैठाने का गलत संदेश समाज में जाता है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कम से कम इतना स्पष्ट स्टैंड लिया, यह देखकर अच्छा लगा। हम इस फैसले की खुले दिल से प्रशंसा करते हैं।”

Advertisement Box

दरअसल, राम मंदिर के दानपात्र और चढ़ावे में कथित गबन और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। आरोपों के केंद्र में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का नाम भी सामने आया है। ट्रस्ट की ओर से आरोपों को खारिज किया गया है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए योगी सरकार ने तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन कर जांच शुरू कर दी है। एसआईटी पूरे प्रकरण की पड़ताल में जुटी हुई है।

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इस मामले पर नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि एक ओर ट्रस्ट और मंदिर निर्माण समिति घोटाले के आरोपों से इनकार कर रही है, वहीं दूसरी ओर संबंधित लोगों के बैठक में शामिल न होने और उनके प्रतिनिधियों को भेजे जाने की जानकारी सामने आ रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “अगर कोई गड़बड़ी नहीं हुई है तो फिर इस तरह की दूरी बनाने की जरूरत क्यों पड़ रही है?”

उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और इससे जुड़े हर मामले में पारदर्शिता बेहद जरूरी है। किसी भी प्रकार के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच सामने आ सके और श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp