Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शंकराचार्य पर आरोपों में यू-टर्न, आशुतोष ब्रह्मचारी ने माना फर्जी मुकदमा कराया था

शंकराचार्य पर आरोपों में यू-टर्न
शंकराचार्य पर आरोपों में यू-टर्न
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर बटुकों के यौन शोषण का आरोप लगाकर सुर्खियों में आए आशुतोष ब्रह्मचारी अब अपने ही बयान से पलट गए हैं। एक वीडियो जारी कर उन्होंने स्वीकार किया है कि उन्होंने शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज कराया गया मामला फर्जी था और यह कदम दबाव में उठाया गया था।

आशुतोष ब्रह्मचारी ने अपने बयान में कहा कि यह पूरा मामला उनके गुरुभाई रामचंद्र दास के कहने पर आगे बढ़ाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि रामचंद्र दास ने उन्हें गुमराह कर शंकराचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि इस पूरी साजिश में कुछ अधिकारियों की भी भूमिका रही है।

Advertisement Box

अपने वीडियो संदेश में आशुतोष ब्रह्मचारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके गुरु भाई रामचंद्र दास ने न केवल उन्हें इस विवाद में फंसाया, बल्कि कथित तौर पर फर्जी वसीयत तैयार कराकर एक आश्रम पर कब्जा करने की साजिश भी रची। उन्होंने कहा कि इसी आधार पर शंकराचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

आशुतोष ब्रह्मचारी ने यह भी दावा किया कि रामचंद्र दास ने उन पर लगातार दबाव बनाया, जिसके चलते उन्होंने पहले यह मुकदमा दर्ज करवाया था। अब उन्होंने एसएसपी मथुरा को एक शिकायत पत्र भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

उन्होंने कहा कि अब वे अपने पुराने बयानों से अलग रुख अपनाते हुए सच सामने लाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। आशुतोष ने आरोप लगाया कि उन्हें एक सुनियोजित तरीके से इस्तेमाल किया गया और पूरे प्रकरण के पीछे बड़ी साजिश रची गई।

इस पूरे घटनाक्रम ने धार्मिक और कानूनी हलकों में नई बहस छेड़ दी है। जहां एक ओर शंकराचार्य से जुड़े आरोपों पर अब सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

WhatsApp