
Written by
Bureau Report
सड़क सुरक्षा पर सख्त हुए सीएम योगी, स्टंटबाजी और ओवरस्पीड पर होगी कठोर कार्रवाई
योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को हुई एक अहम बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि “सड़कों पर स्टंटबाजी, ओवरस्पीड तथा नशे में वाहन संचालन किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।”
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन वाहनों का बार-बार चालान हो रहा है, उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह भी कहा कि केवल सही फिटनेस वाली बसों को ही सड़कों पर संचालन की अनुमति दी जाए।
बैठक में चालकों और परिचालकों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण पर भी जोर दिया गया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।









