
Written by
Bureau Report
उत्तर प्रदेश सरकार कृपया ध्यान दें जल ही जीवन है जल के बिन कैसा जीवन
राजधानी लखनऊ में काफी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा हैं सरकारी हैंड पम्प नल लुप्त होते हुए नजर आ रहे हैं।
कुछ हैंड पम्प नल खराब पड़े हैं जिनकी रिपेयरिंग नहीं हो पा रही है।
कुछ हैंड पम्प नल चलते-चलते वाटर लेवल नीचे होने के कारण सूख गए हैं।
ऐसे में राह चलने वाले आम जनमानस पर जल का बड़ा संकट मंडराता हुआ नजर आ रहा है।
पहले सरकारी हैंड पम्प नल गली,मोहल्ला,नुक्कड़ पर आम जनमानस के पानी पीने के लिए आसानी से मिल जाता था।
परंतु अब सरकारी हैंड पम्प नल जल्दी जल्दी कही दूर तक नज़र ही नहीं आते है।
सरकारी हैंड पंप नल होने से आम जनमानस को पानी पीने में काफी राहत मिलती है।
ऐसी भीषण गर्मी में अगर सरकारी हैंड पम्प नल की व्यवस्था सही की जाए तो आम जनमानस को काफी राहत मिल सकती है।






