Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वाराणसी में विकास कार्यों को दें रफ्तार, गुणवत्ता से न हो समझौता: मंत्री ए.के. शर्मा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

वाराणसी में विकास कार्यों को दें रफ्तार, गुणवत्ता से न हो समझौता: मंत्री ए.के. शर्मा

लखनऊ/वाराणसी, 25 अप्रैल 2026 — नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

Advertisement Box

मंत्री ने बरसात से पहले नाला सफाई और जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि शहर में जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो। उन्होंने नगर निगम और जलकल विभाग को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्य पूरा करने को कहा।

शहरी सौंदर्यीकरण की समीक्षा करते हुए सड़कों के किनारे इंटरलॉकिंग कार्य जल्द पूरा करने और अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने पर जोर दिया गया। साथ ही CM ग्रिड व वैश्विक नगरोदय योजना के तहत वाराणसी को आधुनिक और व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

ऊर्जा विभाग की समीक्षा में मंत्री ने ट्रिपिंग की समस्या पर नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी भी हाल में यह स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने और अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उपभोक्ताओं को बड़ी राहत:

  • 1 किलोवाट तक के कनेक्शन नेगेटिव बैलेंस पर भी एक माह तक नहीं कटेंगे
  • 2 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को ₹200 तक की रियायत
  • कनेक्शन काटने से पहले 5 चरणों में SMS अलर्ट अनिवार्य
  • रविवार और सार्वजनिक अवकाशों पर नेगेटिव बैलेंस में भी नहीं होगी कटौती

मंत्री ने कहा कि वाराणसी एक प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन नगरी है, इसलिए यहां की व्यवस्थाएं उच्च स्तर की होनी चाहिए। सभी कार्य पारदर्शिता, गुणवत्ता और तय समयसीमा में पूरे किए जाएं।

बैठक में मेयर अशोक तिवारी, एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम शंभू कुमार, नगर विकास विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

WhatsApp