
लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन का शुभारंभ, किसानों के विकास पर जोर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज आयोजित क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन (उत्तर क्षेत्र) का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ किया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए मंत्रियों और कृषि क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि यह सम्मेलन अन्नदाता किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कृषि क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी उन्नयन और किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष बल दिया।

सम्मेलन में उपस्थित विभिन्न राज्यों के माननीय मंत्रीगणों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और किसानों के हित में नई नीतियां बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।






