Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ऑनलाइन लॉटरी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार वेबसाइट के जरिए करते थे करोड़ों की ठगी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

ऑनलाइन लॉटरी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
वेबसाइट के जरिए करते थे करोड़ों की ठगी

एसटीएफ साइबर टीम ने कानपुर से दबोचे आरोपी

Advertisement Box

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने ऑनलाइन गेमिंग और लॉटरी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को कानपुर नगर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान किशन केशरी (25 वर्ष) और उसके भाई रजत केशरी (23 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर ऑनलाइन गेमिंग और लॉटरी वेबसाइटें चला रहे थे।

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि कुछ युवक ऑनलाइन फर्जी वेबसाइटों के जरिए लॉटरी टिकट बेचने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे हैं। इस पर एसटीएफ उप निरीक्षक विष्णु कुमार सिंह के नेतृत्व में साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 अक्टूबर की रात 1153 क्षेत्र, किदवई नगर पार्क, कानपुर से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, दो एटीएम कार्ड और 31 ऑनलाइन लॉटरी साइट्स से संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे “thefun.co.in” वेबसाइट के माध्यम से लोगों को लॉटरी टिकट बेचने का झांसा देते थे। ₹9 से ₹99 तक की टिकट बेचकर उनसे मोटी रकम वसूल करते थे।

पुलिस के अनुसार आरोपी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर समेत कई राज्यों में लोगों से ठगी कर चुके हैं। इनके खिलाफ थाना किदवई नगर, कानपुर नगर में मुकदमा संख्या 229/2025 धारा 3(5), 61(2), 318, 319, 336, 338, 340(2) के तहत दर्ज की गई है।

एसटीएफ का कहना है कि गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला है और इसमें अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp