Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरगांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं को किया गया जागरूक

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
सुयश शुक्ला

हरगांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं को किया गया जागरूक

हरगांव/सीतापुर। थाना हरगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत क्योंटी कला और उमरिया कला में शनिवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं और छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा और आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता के विषय में जानकारी दी गई।
पुलिस विभाग हरगांव के जिम्मेदार अधिकारियों ने महिलाओं को बताया कि किसी भी विषम परिस्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। मिशन शक्ति के तहत उन्हें सुरक्षा और सहायता के लिए हर समय पुलिस का सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को पंपलेट वितरित किए गए, जिनमें जरूरी हेल्पलाइन नंबर और अधिकारियों के मोबाइल नंबर दर्ज थे। अधिकारियों ने सभी से आग्रह किया कि किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें, पुलिस बल तत्परता से सहायता हेतु पहुंचेगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध भी सख्ती बरती गई। अभियान के तहत 10 वाहनों का चालान किया गया, जिनमें काली पट्टी, हूटर और गलत नंबर प्लेट जैसी अवैध चीजें पाई गईं। इन वाहनों से कुल ₹24,000 का जुर्माना वसूला गया। इस कार्यवाही से लोगों में जागरूकता बढ़ी और कानून के प्रति सजगता का संदेश गया।
मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है, जिसे लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp