
Written by
Bureau Report
यूपी पुलिस भर्ती 2025-26 : 22,605 पदों पर भर्ती, नवंबर में आएगा विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 2025-26 के लिए भर्ती कैलेंडर जारी कर दिया है।
कैलेंडर के अनुसार, कुल 22,605 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें शामिल हैं –
नागरिक पुलिस कांस्टेबल
PAC कांस्टेबल
विशेष सुरक्षा बल (SSF) कांस्टेबल
सशस्त्र पुलिस PAC कांस्टेबल
जेल वार्डर
घुड़सवार पुलिस
विज्ञापन नवंबर 2025 में जारी किया जाएगा और इसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। युवाओं को समय से तैयारी करने की सलाह दी गई है।








