लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बूस्ट इंडिया कॉन्क्लेव अध्याय-2 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला और समाजसेवी रश्मि उपाध्याय ने किया। कॉन्क्लेव का मुख्य विषय था ‘योगः फिट भारत की आत्मा – सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और मेनोपॉज़ प्रबंधन का मार्ग’।मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वस्थ भारत का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने योग और आयुर्वेद को दैनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
महिलाओं की स्वास्थ्य चुनौतियों पर चर्चा:.
कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। कल्याण सिंह कैंसर अस्पताल के निदेशक प्रो. एम.एल भट्ट ने कैंसर की रोकथाम पर चर्चा की। मैक्स हॉस्पिटल की डॉ. हिमानी नेगी और केजीएमयू की निशा सिंह ने मेनोपॉज़ प्रबंधन पर मार्गदर्शन दिया। एचएएल की डॉ. श्वेता सक्सेना ने महिलाओं की स्वास्थ्य चुनौतियों को संबोधित किया।समापन रैंप वॉक से हुआ
रैंप वॉक पर 20 मॉडल्स ने वॉक किया और इन मॉडल को सेलेक्ट करने वाले लखनऊ के कास्टिंग डायरेक्टर एली आकिब और हेराल्ड प्रोडक्शन ने किया।एवं प्रोग्राम की व्यवस्था के लिए अनुज सोनी, सोनाली पटेल और रोहन शर्मा रहे । तथा रैंप वॉक के डिजायनर इंटरनेशनल डिजायनर सादिक़ रजा , डिजायनर शाद और शीबा रहेमॉडल को मेकप मिनाक्षी दत्ता की टीम ने किया
सीतापुर से पूर्व एमएलसी पवन सिंह चौहान ने महिला सशक्तिकरण पर बात की। सामाजिक कार्यकर्ता सुबिया कुरैशी ने सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन ‘वॉक फॉर वूमेन वेलनेस, वॉक फॉर लाइफ’ थीम पर आयोजित रैंप वॉक से हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों ने महिला स्वास्थ्य को स्वस्थ भारत की नींव बताया।










