
कानपुर में आवारा कुत्तों का खौफ – BBA छात्रा का चेहरा नोचा, 17 टांके लगे
कानपुर। श्याम नगर क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। कॉलेज से घर लौट रही BBA की छात्रा पर आवारा कुत्तों ने झुंड बनाकर हमला कर दिया। हमले में छात्रा सड़क पर गिर पड़ी और कुत्तों ने उसके गाल का मांस बुरी तरह नोच डाला। उसका चेहरा दो हिस्सों में फट गया और नाक पर भी गहरी चोट आई।
छात्रा की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और डंडों से कुत्तों को खदेड़ा। आनन-फानन में घायल छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके गाल और नाक पर 17 टांके लगाए।
यह घटना इलाके में दहशत और आक्रोश दोनों फैला रही है। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब शहर में आवारा कुत्तों का आतंक चरम पर है तो नगर निगम हाथ पर हाथ धरे क्यों बैठा है?
लोग अब मांग कर रहे हैं कि प्रशासन तुरंत सख्त कदम उठाए, वरना हालात और बिगड़ सकते हैं।








