
Written by
Bureau Report
CISF की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आ गया है। देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अब CISF हर साल 14,000 नए जवानों की नियुक्ति करेगा। यह प्रक्रिया अगले पांच वर्षों तक लगातार जारी रहेगी।
2014 में CISF में जवानों की संख्या 1,08,000 थी, जो अब बढ़कर 1,62,000 हो चुकी है। तेज़ आर्थिक विकास और औद्योगिक विस्तार के कारण देशभर में CISF की ज़रूरतें भी तेजी से बढ़ रही हैं।
इस नई भर्ती योजना से न सिर्फ युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे, बल्कि देश की सुरक्षा व्यवस्था को और भी मज़बूती मिलेगी। ऐसे में जो अभ्यर्थी CISF में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए अब बेहतर समय है तैयारी शुरू करने का।









