अवध सूत्र पर बड़ी खबरें
लखनऊ- 44 गो संरक्षण केंद्रों के निर्माण पर योगी सरकार का फोकस, बरेली, आगरा, मथुरा समेत कुल 15 जिलों में होगा निर्माण,44 गो संरक्षण केंद्रों का सीएम की मंशा अनुसार विकास , पशुपालन विभाग द्वारा शुरू की गई तैयारियां,5.28 लाख के जरिए गो संरक्षण केंद्रों का होगा कायाकल्प , योगी सरकार का नया कदम कई मायनों में होगा विशिष्ट।
लखनऊ- 120 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरफ्तार, एकेटीयू की फर्जी मेल आईडी बनाकर की गई ठगी , एकेटीयू का फर्जी अथॉरिटी लेटर, KYC प्रपत्र देकर ठगी, आधिकारिक संचालनकर्ता बनकर बैंक में खाता खुलवाया , यूनियन बैंक में खाता खुलवाकर 120 करोड़ निकाले, 119 करोड़ की धनराशि संबंधित बैंक खाते में कराई वापस , लखनऊ साइबर टीम ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
लखनऊ- AKTU के खाते से 120 करोड़ की ठगी का मामला,जांच के बाद लखनऊ साइबर टीम ने 7 ठगों को पकड़ा ,1 अहमदाबाद,1 सूरत और 5 यूपी के शहरों के रहने वाले ,UBI और AKTU की फर्जी मेल आईडी बनाकर की थी ठगी, जलसाजों ने AKTU के खाते से 120 करोड़ ट्रांसफर कराए थे , UBI के चीफ मैनेजर अनुज सक्सेना ने दर्ज कराई थी FIR
लखनऊ- अज्ञात कारणों से प्लास्टिक के पाइप के ढेर में आग , स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाई आग , PGI थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी दुर्गापुरी का मामला।
लखनऊ- लखनऊ एयरपोर्ट पर महिला यात्री का हंगामा,गुस्साई महिला ने दांत से सुरक्षा कर्मी का हाथ काटा ,लखनऊ के अमौसी से मुंबई जा रही थी फ्लाइट ,एयरपोर्ट कर्मियों ने महिला पैसेंजर के खिलाफ दी तहरीर , सरोजिनी नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी।
लखनऊ- ओवरटेक करने में हुआ भीषण सड़क हादसा,ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत , बीकेटी थाना क्षेत्र के मंझी पुल पर हुआ हादसा।
कानपुर- हेड कांस्टेबल की हीट स्ट्रोक से हुई मौत,रेलवे स्टेशन से बाहर गेट नंबर एक की तरफ सेंट्रल होटल के नीचे अचानक गिरने से मौत,हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र की घटना।
कानपुर – कानपुर के नानराव पार्क में सैकड़ों चमगादड़ों की मौत, चमगादड़ जमीन पर गिर तड़प तड़प कर मर रहें, भीषण गर्मी का असर जीव जंतुओं पर दिखा, भीषण गर्मी के बाद महामारी फैलने की भी आशंका।
देवरिया- नगर पंचायत EO गौरीबाजार और सभासद में मारपीट , EO महेंद्र पांडेय ने मारपीट का लगाया गंभीर आरोप, सभासद नीतेश मद्धेशिया पर लगाया गंभीर आरोप, EO महेंद्र पांडेय ने थाने में दी तहरीर , गौरीबाजार नगर पंचायत का मामला।
मथुरा- वृन्दावन के गौरी गोपाल आश्रम में महिला की मौत, भीषण गर्मी मे दम घुटने से मौत की आशंका, अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं,आश्रम में कथा सुनने वालों की रहती है भारी भीड़ , कथा प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य का है गौरी गोपाल आश्रम, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हापुड़ – हापुड़ में दिन दहाड़े हत्या से मचा हड़कंप, भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, बर्फ गोदने वाले नुकीले सुए से की निर्मम हत्या, गाली गलौज होने को लेकर दोनों में हुआ था विवाद, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, जांच में जुटी , गढ़ कोतवाली के मोहल्ला सेगेवाला की घटना।
प्रतापगढ़- मंडी में फल व्यापारी को दबंगों ने पीटा, सिर पर पिस्टल के बट से मारने का लगाया आरोप, फल की टोकरी हटाने को लेकर हुआ विवाद,घायल युवक ने कोतवाली पुलिस से की शिकायत, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, नगर कोतवाली के महुली मंडी का मामला।
रायबरेली – भंडारे का प्रसाद लेने जा रही मासूम हुई दुर्घटना की शिकार, स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया CHC, सीएचसी के चिकित्सक ने मासूम को किया मृत घोषित, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र पर बाबागंज बाजार की घटना।
हापुड़ – बुलेट बाइक पर जानलेवा खतरनाक स्टंट, युवक ने बच्चों की जान खतरे में डाली, बाइक पर 7 बच्चे सवार होकर दौड़ा रहे बाइक, बाइक पर स्टंट करने का वीडियो वायरल, थाना सिंभावली क्षेत्र का मामला।
फतेहपुर- 4 वर्षीय मासूम बच्चे की तालाब में डूबने से मौत, खेलते समय अचानक तालाब में गिरा था मासूम , घंटों बाद तालाब से मिला मासूम बच्चे का शव, सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के उसरा का पुरवा का मामला।
फिरोजाबाद- गंगा में डूबने से 3 लोगों की हुई मौत, फर्रुखाबाद दशहरा गंगा स्नान करने गए थे तीनों, पानी का तेज बहाव होने के कारण डूबने से मौत, गोताखोरों की मदद से तीनों शवों को निकाला बाहर।
कानपुर देहात – अचानक गश खाकर गिरे ईंट भट्टा मजदूर की मौत, मृतक की पत्नी चमेली ने थाने में दिया प्रार्थना पत्र, पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेजा, थाना राजपुर क्षेत्र के भाल गगन ब्रिक फील्ड का मामला।
वाराणसी – पीएम मोदी आगमन से पहले घाट पर तैयारी पूरी, दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखेंगे पीएम मोदी, गंगा आरती में शिरकत करेंगे पीएम मोदी, पीएम मोदी के साथ सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद।
झांसी- झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बीड़ा एरिया में किसान की पुनर्वास की ज़मीन थी उसको कोई मुआवज़ा नहीं मिला तभी किसान ने यह कदम उठाया।
झांसी – युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला, आत्महत्या का मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा, मृतक अरुण राज के जीजा सोनू ने कहा, अरुण ग्वालियर की लड़की से करता था प्रेम- सोनू, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला।
बांदा – तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा घायल, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने भेजा अस्पताल, ट्रक सहित चालक मौके से फरार, जांच में जुटी पुलिस, मर्का थाना क्षेत्र के पन्नाह गांव के पास की घटना।
एटा- जलेसर में आगामी अषाढ़ के चार शनीजात को लेकर एसडीएम कार्यालय में हुई बैठक,जलेसर एसडीएम राजकुमार मोर्या एवं सीओ कृष्ण मुरारी ने शनीजात पर तैनात कर्मचारियों के साथ की बैठक।
एटा – बेटे के द्वारा मां की हत्या का मामला, SSP ने बताया पूछताछ में आरोपी बेटे ने कबूला जुर्म, मां को चरित्र हीनता की वजह से उतारा मौत के घाट, 2 दोस्तों की मदद से गला दबाकर उतारा मौत के घाट, मृतक सीमा आरोपी बेटे के पिता की तीसरी पत्नी थी, पुलिस ने मृतिका के बेटे की शिकायत केस किया था दर्ज, पुलिस ने आरोपी सौतेले बेटे को अरेस्ट कर शव किया बरामद, सकरौली थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर की घटना।
दिल्ली- दिल्ली में आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन, NEET परीक्षा में धांधली के विरोध में प्रदर्शन,NEET एग्जाम में धांधली हुई है- संजय सिंह ,हम लगातार केंद्र सरकार से सवाल करेंगे-संजय ,जब तक बच्चों को न्याय नहीं मिल जाता-संजय ,हम सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त करते हैं-संजय ,जल्द से जल्द इस पर फैसला सुनिश्चित करें-संजय , हम मांग करते हैं की परीक्षा रद्द की जाए-संजय।
दिल्ली- स्वाति मालीवाल ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को पत्र लिखा, पिछले 18 सालों से मैंने ज़मीन पर काम किया है- मालीवाल, ‘9 सालों में महिला आयोग में 1.7 लाख केस में सुनवाई की’ ,बिना किसी से डरे और किसी के आगे झुके- मालीवाल, ‘महिला आयोग को एक बहुत ऊंचे मकाम पर खड़ा करा है’ ,पहले मुझे सीएम के घर पर बुरी तरह पीटा गया-मालीवाल ,‘आज इस विषय में INDIA गठबंधन के नेताओं को पत्र लिखा’ , मैंने सबसे मिलने का समय मांगा है-स्वाति मालीवाल।
दिल्ली- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर बड़ी बैठक, शाम 5 बजे होगी बैठक, NDA के नेता होंगे मौजूद, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू रहेंगे मौजूद, राम मोहन नायडू,चिराग़ पासवान,ललन सिंह रहेंगे मौजूद, आगामी संसद सत्र को लेकर बैठक में होगी चर्चा, रविवार को भी रक्षा मंत्री के आवास पर हुई थी बैठक।
दिल्ली- वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत का बयान,रेल हिंदुस्तान का एक रूपरेखा है-श्रीनेत ,सभी वर्ग के लोग रेल यात्रा करते हैं-श्रीनेत ,1117 ट्रेन हादसे 2023 तक हुए है-श्रीनेत ,क्या बदला 2014 से 2024 में- श्रीनेत ,लोको पाइलट के 25% पद खाली है-श्रीनेत
दिल्ली- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर किया पोस्ट, NEET परीक्षा में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़-राहुल 24 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ पीएम मोदी हमेशा की तरह मौन धारण किए हैं-राहुल बिहार गुजरात और हरियाणा में गिरफ्तारी हुई-राहुल परीक्षा में योजनाबद्ध तरीके से संगठित भ्रष्टाचार हुआ भाजपा शासित राज्य पेपर लीक का एपिसेंटर बन चुके हैं।










