Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गाजियाबाद से शर्मनाक मामला : शादी का झांसा देकर चार साल तक बनाए शारीरिक संबंध, अब जान से मारने की दे रहा धमकी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

गाजियाबाद से शर्मनाक मामला : शादी का झांसा देकर चार साल तक बनाए शारीरिक संबंध, अब जान से मारने की दे रहा धमकी

गाजियाबाद : एक महिला ने राशन डीलर के बेटे पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है। लगभग 4 साल तक आरोपी महिला को गुमराह कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा और बाद में शादी से इनकार कर दिया। अब कोर्ट के आदेश पर मोदीनगर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Advertisement Box

यह है पूरा मामला

मोदीनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी पीड़ित महिला का आरोप है कि उसकी गली में सस्ते गल्ले की दुकान है। महिला दुकान से राशन लेने जाती थी इसी बीच महिला की मुलाकात राशन डीलर के पुत्र से हो गई आरोपी युवक ने महिला से पहले दोस्ती की और बाद में शादी का झांसा देकर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक ने उसका कई बार शारीरिक शोषण किया। विरोध करने पर उसे शादी का झांसा दिया जाता था। पिछले 4 साल से आरोपी युवक शादी का झांसा देता आ रहा था। पिछले दिनों महिला शादी करने की जिद पर अड़ गई, जिस पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी गई।

जान से मारने की धमकी देने लगा

पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर उसने कोर्ट का सहारा लिया। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर भूपेंद्र पुरी कॉलोनी निवासी विकास के खिलाफ दुष्कर्म गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp