अवध सूत्र पर सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें
संसद की सुरक्षा में चूक, 5 गिरफ्तार, अर्जुन अवॉर्ड की दौड़ में शमी; सांसद धीरज के घर खजाना होने का शक
संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले में गृह मंत्रालय ने बनाई SIT, पांच हिरासत में, फरार आरोपी की तलाश जारी।
भास्कर एक्सप्लेनर- सांसद के दस्तखत बिना नहीं मिलते पास, कपड़े, जूते और शरीर की 3 बार होती है जांच; सुरक्षा में कैसे लगी सेंध।
संसद हमले की बरसी पर सुरक्षा फिर धराशायी, पन्नू की धमकी से पुलिस अलर्ट थी, फिर भी 5 लेयर सुरक्षा तोड़कर लोकसभा में घुसे प्रदर्शनकारी।
नए संसद भवन की सुरक्षा में सेंध का मामला, थर्मल इमेजिंग, 360 डिग्री रोटेट CCTV कैमरे और फेस रिकग्निशन सिस्टम, फिर कैसे हो गई चूक।
गृह मंत्री अमित शाह जवाब दें…’, संसद की सुरक्षा में चूक पर मल्लिकार्जुन खरगे ने घेरा, सरकार बोली- कांग्रेस कर रही राजनीति।
आज देशभर में मनाया जाएगा ऊर्जा संरक्षण दिवस, दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा कार्यक्रम; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लेंगी भाग
संसद ने निरसर और संशोधन बिल पारित कर 76 पुराने कानून हटाए, 1486 बेकार हो चुके कानूनों को हटा चुकी मोदी सरकार।
मध्य प्रदेश: एक्शन में मोहन यादव, धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बैन, खुले में मांस की बिक्री पर भी रोक।
रोईं लाड़ली बहनें, बोलीं- शिवराज भैया, आप PM बनोगे, पूर्व सीएम ने कहा- जस की तस धर दीनी चदरिया; मित्रो, अब अलविदा।
अब शिवराज और वसुंधरा का क्या होगा? मिलेगा कोई काम या देंगे आराम, जेपी नड्डा ने दिया जवाब, पार्टी सभी को नया काम देगी।
गजेंद्र सिंह शेखावत मानहानि केस: अशोक गहलोत को झटका, कोर्ट ने दी ट्रायल को मंजूरी।
राजस्थान में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह 15 को, PM मोदी सहित अमित शाह और जेपी नड्डा भी लेंगे भाग।
बस चला रहे ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, नोएडा में रोडवेज ने 5 को रौंदा, 3 की मौत; 30 यात्री थे सवार।
IND Vs SA तीसरा टी-20 आज, साउथ अफ्रीका के पास सीरीज जीतने का मौका, हार से बचने उतरेगा भारत।







