Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गर्लफ्रेंंड के साथ मॉल में शॉपिंग कर रहा था पत‍ि, खरीदारी के ल‍िए पहुंची पत्‍नी ने देखा तो भाइयों को बुलाकर करा दी प‍िटाई

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

गर्लफ्रेंंड के साथ मॉल में शॉपिंग कर रहा था पत‍ि, खरीदारी के ल‍िए पहुंची पत्‍नी ने देखा तो भाइयों को बुलाकर करा दी प‍िटाई

 

मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के माॅल में एक युवक अपनी महिला मित्र के साथ शापिंग करने के लिए पहुंचा। इसी दौरान उसकी पत्नी भी पहुंच माल में पहुंच गई। आरोप है कि पति को दूसरी महिला के साथ मॉल में शापिंग करते हुए देखकर पत्नी आग बबूला हो गई और उसने अपने भाइयों के साथ मिलकर पति और उसकी महिला मित्र की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पीड़ित पक्ष को थाने ले आई। वहीं, पति के साथ मौजूद महिला की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की। वहीं पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति ने मॉल में ही उसे परेशान करने के साथ मारपीट की और इसके बाद तीन तलाक दे दिया। पुलिस दूसरे पक्ष की तहरीर लेने के बाद जांच कर रही है।
मझोला थाना क्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर निवासी अंजुम की साल 2010 में मुहम्मद अली निवासी गनीनगर पाकबड़ा के साथ निकाह हुआ था। दोनों के दो बच्चे हैं। शादी के करीब आठ साल बाद पत्नी ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। साल 2018 से अंजुम अपने मायके में रह रहीं हैं। बीते बुधवार को रात करीब आठ बजे अंजुम का पति मुहम्मद अली किसी महिला को साथ लेकर पीलीकोठी चौराहे के पास स्थित एक मॉल में शापिंग कर रहा था।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp