Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, रामभक्तों का सफर होगा आसान

राम मंदिर
राम मंदिर
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

अयोध्या। भारत और नेपाल के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में भारतीय रेलवे ने अहम कदम उठाया है। अयोध्या से माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम तक साप्ताहिक ट्रेन चलाने को मंजूरी दे दी गई है। इस रेल सेवा के शुरू होने से दोनों देशों के श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। अब रामभक्तों के लिए भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या से माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम तक पहुंचना आसान हो सकेगा।

604 किलोमीटर की दूरी तय करेगी ट्रेन

प्रस्तावित रेल सेवा करीब 604 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह ट्रेन रामायण से जुड़े दो प्रमुख धार्मिक केंद्रों को रेल मार्ग से जोड़ने का काम करेगी। अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मभूमि के रूप में प्रसिद्ध है, जबकि नेपाल का जनकपुर धाम माता सीता की जन्मस्थली के रूप में विशेष धार्मिक महत्व रखता है।

Advertisement Box

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

इस रेल सेवा से भारत और नेपाल के बीच धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है। खासकर रामायण सर्किट से जुड़े धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिल सकता है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और धार्मिक रिश्तों को भी मजबूती मिलेगी।

अयोध्या और जनकपुर धाम के बीच रेल संपर्क स्थापित होना रामायण से जुड़े धार्मिक स्थलों को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

WhatsApp