Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राम मंदिर मामला: साक्षी महाराज बोले

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

राम मंदिर मामला: साक्षी महाराज बोले

राम मंदिर मामला: साक्षी महाराज बोले

रसीद दिखाकर अपना दान वापस ले सकते हैं संजय सिंह और अखिलेश यादव

Advertisement Box

भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि जो लोग राम मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं, वे रसीद दिखाकर अपना चंदा वापस ले लें,उन्होंने बुधवार को कहा कि जो नेता अब आरोप लगा रहे हैं,वे वही हैं जिन्होंने पूर्व में राम भक्तों पर गोलियां चलाई थीं।

साक्षी महाराज ने कहा, “उन्होंने कहा था कि वे बाबरी मस्जिद के पास एक पक्षी को भी नहीं जाने देंगे,उनके दंभ का करारा जवाब दिया गया है और राम जन्मभूमि स्थल पर एक भव्य मंदिर बन रहा है,ऐसे लोगों के पास निराधार आरोप लगाने के अलावा और कुछ नहीं है।” साक्षी महाराज ने कहा कि जहां तक चंपत राय की बात है तो उन्होंने अपना पूरा जीवन भगवान राम को समर्पित कर दिया है।

चंपत राय पर आरोप लगाना सही नहीं- साक्षी महाराज

बीजेपी सांसद ने कहा, “ऐसे व्यक्ति पर आरोप लगाना सही नहीं है,फिर भी, यदि आप के संजय सिंह ने राम मंदिर के लिए कुछ दान किया है,तो वह रसीद दिखाकर अपना दान वापस ले सकते हैं।अखिलेश यादव ने दान दिया है,तो वह अपना दान वापस ले सकते हैं,ये वही लोग हैं जिन्होंने राम मंदिर का कड़ा विरोध किया था।

संजय सिंह ने लगाए ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी जांच सीबीआई और ईडी से कराने की मांग की थी।सिंह ने लखनऊ में दावा किया था कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संस्था के सदस्य अनिल मिश्रा की मदद से दो करोड़ रुपए कीमत की जमीन 18 करोड़ रुपए में खरीदी,उन्होंने कहा था कि यह सीधे-सीधे मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है और सरकार इसकी सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराये।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp