Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सपा नेता आजम खान की हालत गंभीर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

सपा नेता आजम खान की हालत गंभीर

सपा नेता आजम खान की हालत गंभीर

ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया

लखनऊ/उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान की तबीयत नाजुक बताई जा रही है। ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया है,वह ऑक्सीजन सपोर्ट चल रहे हैं।

Advertisement Box

आजम खान की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए मेदांता अस्पताल ने बताया को उनकी हालत गंभीर है। आजम खान कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे,जिसके बाद उन्हें 9 मई को अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

सपा सांसद को आईसीयू में 3 से 5 लीटर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है,उनके फेफड़ों में फाइब्रोसिस और कैविटी पाई गई थी।आजम खां बीच में तेजी से ठीक हो रहे थे, आईसीयू से निकालकर जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया था।

बता दें कि आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला खान 30 अप्रैल को टेस्ट रिपोर्ट में कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे,हालांकि अब्दुल्ला आजम की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है और उनकी हालत स्थिर है।अस्पताल में दाखिल होने से पहले आजम खान सीतापुर जेल में दाखिल थे।

आजम खां को डॉक्टरों की सघन निगरानी में रखा गया है। मेदांता लखनऊ की क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट टीम उनके बेहतर इलाज के लिए लगातार कोशिश कर रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp