Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियोँ की लिस्ट में गौतम अडानी का नाम, चीन के झोंग शानशान को किया पीछे

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियोँ की लिस्ट में गौतम अडानी का नाम, चीन के झोंग शानशान को किया पीछे

नई दिल्ली ,  उद्योगपति गौतम अडानी चीन के झोंग शानशान को पछाड़कर एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन जबरदस्त तेजी का अडानी ग्रुप की कंपनियों को काफी फायदा हुआ।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स पर दिए गए आंकड़े के मुताबिक गौतम अडाणी की कुल संपत्ति 66.5 अरब डॉलर है। वहीं चीन के झोंग शानशान की कुल संपत्ति 63.6 अरब डॉलर है।

इस समय एशिया के सबसे रईस व्यक्ति मुकेश अंबानी हैं। वे दुनिया के 13वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जबकि गौतम अडाणी अब दुनिया के 14वें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। चीन के झोंग शैनशैन 63.7 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अब दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 17वें स्थान पर आ गए हैं। गौतम अडाणी और मुकेश अंबानी के नेटवर्थ में अब केवल 10.4 अरब डॉलर का अंतर रह गया है। इस साल मुकेश अंबानी के नेटवर्थ में अब तक 175.5 मिलियन डॉलर की कमी आई है, जबकि गौतम अडाणी की संपत्ति इस साल 32.7 बिलियन डॉलर बढ़ी है।झोंग के नेटवर्थ में इस साल 14.6 बिलियन डॉलर की कमी आई है। आपको बता दें कि 2021 की शुरुआत में झोंग शैनशैन दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति थे। इसके अलावा चीन के एक और बिजनेसमैन मा हुआतेंग भी 60.5 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ दुनिया में 21वें और एशिया में चौथे नंबर पर आ गए हैं। पिछले एक साल में अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में आई जबरदस्त तेजी के कारण गौतम अडाणी की संपत्ति में भारी इजाफा हुआ है। अडाणी ग्रीन एनर्जी, अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी टोटल गैस और अडाणी ट्रांसमिशन के शेयर में पिछले 6 महीने में कई गुना तेजी आई है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp