Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दिल्ली में 26 अप्रैल तक कफ्र्यू, रहेगी सख्त पाबंदियां

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

दिल्ली में 26 अप्रैल तक कफ्र्यू, रहेगी सख्त पाबंदियां

नईदिल्ली, देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को देश में 2,73,810 नए मामले सामने आए। भारत में कोविड-19 के एक्टिव मामलों की संख्या 19 लाख से ज्यादा हो चुकी है, जो कुल संक्रमित केस का 12.18 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पांच राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल से भारत के कुल एक्टिव केस का 65.02 फीसदी है। वहीं रविवार को एक दिन संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें (1619) दर्ज की गई।

Advertisement Box

वहीं राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और बिगड़ते हालात के बीच केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार सप्ताहांत में लगाए जाने वाले कर्फ्यू की अवधि को बढ़ा दिया गया है। अब दिल्ली में आज रात से लेकर अगले सोमवार की सुबह तक कर्फ्यू लागू रहेगा। अब से कुछ देर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसका औपचारिक ऐलान करेंगे। मालूम हो कि राजधानी दिल्ली में कोरोना हर रोज रिकॉर्ड तोड़ रहा है।

हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया था कि दिल्ली में 24 घंटे में लगभग 25,500 मामले सामने आए हैं। संक्रमण दर की रफ्तार 24 से बढ़कर 30 प्रतिशत पहुंच गई है।

दिल्ली सरकार की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राजधानी में बेड बढ़ाने की मांग भी की गई है। अगले कुछ दिनों में राजधानी को छह हजार ऑक्सीजन बेड मिल जाएंगे। केजरीवाल ने कहा था कि अभी कोरोना के मरीजों की संख्या बढऩे की गति जारी है। ज्यादा चिंता की बात यह है कि पॉजिटिविटी रेट 30 प्रतिशत बढ़ गया है।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर 24 से बढ़कर 30 प्रतिशत हो गया है। कोरोना के लिए जो बेड रिजर्व है वह काफी तेजी से खत्म हो रहे हैं। आईसीयू बेड की दिल्ली में कमी हो गई है। 100 से भी कम आईसीयू बेड खाली हैं। ऑक्सीजन की भी दिल्ली में काफी कमी है।

वहीं ऑक्सीजन और रेमडेसेविर की कमी को लेकर दिल्ली सरकार ने एक्शन लिया है। एक कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सप्लाई का डाटा रखा जाएगा। सरकार ने इसके लिए नोडल ऑफिसर की नियुक्ति कर दी है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp