Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दिग्विजय सिंह, सुरजेवाला और हरसिमरत कौर भी कोरोना पॉजिटिव

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

दिग्विजय सिंह, सुरजेवाला और हरसिमरत कौर भी कोरोना पॉजिटिव

नईदिल्ली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इन तीनों नेताओं ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजि़टिव आयी है। फि़लहाल अपने दिल्ली निवास पर क्वेरेन्टीन  हूं। कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को क्वेरेन्टीन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी तरह की सतर्कता बरतें।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा, ‘आज सुबह जांच में मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। पिछले पांच दिनों के भीतर अगर कोई भी मेरे संपर्क में आया है तो क्वेरेन्टीन में रहे और जरूरी सावधानी बरते। पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत ने कहा, ‘जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हूं और हल्के-फुल्के लक्षण हैं। मैंने घर पर ही खुद को क्वेरेन्टीन में कर लिया है और सभी जरूरी सावधानियां बरत रही हूं। मैं अपने संपर्क में आए सभी लोगों से आग्रह करती हूं कि वे खुद को लोगों से पृथक करें और जल्द से जल्द से जांच करवाएं। हरसिमरत के पति और अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल भी हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp