Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अखिलेश यादव का बड़ा खुलासा, कांग्रेस ने सौंपी 181 सीटों की लिस्ट; गठबंधन में बढ़ी हलचल

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर अभी से चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसी बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 181 सीटों की सूची सौंपी है। उनके इस बयान के बाद INDIA गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

403 में से 181 सीटों पर कांग्रेस की दावेदारी?

उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं। ऐसे में कांग्रेस की ओर से 181 सीटों की सूची सौंपे जाने की बात राजनीतिक रूप से काफी अहम मानी जा रही है। हालांकि, कांग्रेस की पिछली चुनावी स्थिति पर नजर डालें तो 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को सिर्फ दो सीटों पर जीत मिली थी। इस चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर 2.33 प्रतिशत रहा था।

Advertisement Box

वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन का कांग्रेस को फायदा मिला। पार्टी ने उत्तर प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद से कांग्रेस गठबंधन में अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश में जुटी है।

अखिलेश यादव ने ऐसे किया 181 सीटों का खुलासा

14 नवंबर को आयोजित हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कांग्रेस की सीटों की मांग को लेकर अहम जानकारी दी। उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस ने 180 सीटों की सूची दी है? इस पर अखिलेश ने जवाब दिया कि 180 में एक जोड़ दीजिए। यानी कांग्रेस की ओर से 181 सीटों की सूची सौंपी गई है। अखिलेश के इस बयान ने यूपी की सियासत में नई बहस छेड़ दी है। अब राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस की इस मांग पर क्या रुख अपनाएगी।

सीट शेयरिंग पर अभी बना हुआ है सस्पेंस

कांग्रेस की ओर से 181 सीटों की सूची दिए जाने के बावजूद दोनों दलों के बीच सीटों का अंतिम फॉर्मूला अभी सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि सीटों के बंटवारे में संबंधित क्षेत्रों में पार्टी की संगठनात्मक ताकत, पिछले चुनावों का प्रदर्शन और उम्मीदवारों की जीतने की संभावना अहम भूमिका निभा सकते हैं।

बीजेपी के खिलाफ एकजुटता, लेकिन सीटों पर पेच

2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को चुनौती देने के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस INDIA गठबंधन के तहत साथ चुनाव लड़ने की रणनीति पर काम कर सकती हैं। हालांकि, गठबंधन की मजबूती के लिए दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर सहमति बनना जरूरी होगा।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

WhatsApp