
Written by
Rishabh Rai
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा और समाजवादी पार्टी समेत तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच राजधानी लखनऊ की सड़कों पर जब Awadh Sutra और Lokseva News की टीम ने आम लोगों से चुनाव को लेकर सवाल किया, तो जनता ने खुलकर अपनी राय रखी।
किसी ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर भरोसा जताया, तो किसी ने अखिलेश यादव की वापसी की उम्मीद जाहिर की। वहीं कुछ लोगों ने महंगाई, बेरोजगारी और विकास को चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा बताया।
लखनऊ की जनता के इन जवाबों से साफ है कि 2027 की सियासी लड़ाई दिलचस्प होने वाली है। आखिर जनता किसके साथ है और किसे यूपी की सत्ता सौंपना चाहती है? देखिए Awadh Sutra और Lokseva News की यह खास ग्राउंड रिपोर्ट।








