Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CWG विजेताओं से पीएम मोदी की मुलाकात, बोले- ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’

CWG विजेताओं से पीएम मोदी की मुलाकात
CWG विजेताओं से पीएम मोदी की मुलाकात
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

नई दिल्ली। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने आवास पर मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से लंबी बातचीत की और उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी। इस दौरान गोल्ड मेडल जीतने वाली मुक्केबाज साक्षी चौधरी समेत कई पदक विजेता खिलाड़ी मौजूद रहे।

मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खिलाड़ियों के साथ हुई बातचीत का वीडियो साझा किया। वीडियो में पीएम मोदी खिलाड़ियों के साथ सहज अंदाज में बातचीत करते और उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए। गोल्ड मेडलिस्ट मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री से मिलना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। साक्षी ने प्रधानमंत्री को ‘बहुत ही हम्बल’ बताया।

Advertisement Box

वीडियो में साक्षी चौधरी प्रधानमंत्री से कुछ कहने का आग्रह करती हैं। इसके जवाब में पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा।’ इसके बाद उन्होंने ‘Always Cheer4Bharat’ का संदेश दिया। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने कुल 39 पदक अपने नाम किए, जिनमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के बाद प्रधानमंत्री ने उनसे मुलाकात कर उनकी मेहनत और सफलता की सराहना की।

प्रधानमंत्री की खिलाड़ियों के साथ यह मुलाकात देश में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के संदेश के तौर पर भी देखी जा रही है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है और आने वाले समय में भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp