Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दलमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना का भूमि पूजन, डॉ. नीलकंठ तिवारी ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

दलमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना का भूमि पूजन, डॉ. नीलकंठ तिवारी ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ

वाराणसी। लंबे समय से प्रस्तावित दलमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना अब धरातल पर उतरने जा रही है। दलमंडी में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

परियोजना के तहत दलमंडी की करीब 650 मीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 221 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

Advertisement Box

भूमि पूजन के बाद सड़क निर्माण के लिए भूमि को तैयार एवं विकसित करने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके बाद क्षेत्र में ड्रेनेज और डक्ट निर्माण का काम भी कराया जाएगा।

लंबे समय से प्रस्तावित इस परियोजना के पूरा होने के बाद दलमंडी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों के आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। सड़क चौड़ीकरण को क्षेत्र की यातायात समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

WhatsApp