Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान को लेकर भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान को लेकर भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को विश्वेश्वरैया सभागार में ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।

कार्यशाला में निर्णय लिया गया कि 10 से 15 अगस्त 2026 तक पूरे प्रदेश में व्यापक जनभागीदारी के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा। कार्यशाला का संचालन अभियान संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज ने किया। अभियान समिति में प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, प्रदेश मंत्री अनिल यादव और अर्चना मिश्रा तथा रजनी पांडेय को सह-संयोजक बनाया गया है।

Advertisement Box

राष्ट्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अभियान को पहले से अधिक व्यापक बनाते हुए अधिक से अधिक घरों, युवाओं और समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि अभियान को केवल भाजपा तक सीमित न रखकर स्कूलों, कॉलेजों, व्यापारिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सांस्कृतिक संगठनों तथा समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों मंगल पांडेय, तात्या टोपे, रानी लक्ष्मीबाई, बिजली पासी, ऊदा देवी, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और चंद्रशेखर आजाद सहित सभी बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज जन-जन का अभियान बन चुका है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 परिवारों तक पहुंचकर अभियान को सफल बनाएं तथा युवाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से भी इससे जोड़ें।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने अभियान की रूपरेखा बताते हुए कहा कि 10 से 14 अगस्त तक भव्य तिरंगा यात्राएं तथा 11 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 4 और 5 अगस्त को जिला स्तर तथा 6 अगस्त को मंडल स्तर पर योजना बैठकें आयोजित होंगी। 10 से 12 अगस्त के बीच प्रत्येक मंडल और महानगर के वार्ड स्तर पर 1 से 2 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी, जिनमें भारतीय जनता युवा मोर्चा सहित सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

इसके अलावा 12 से 14 अगस्त तक शहीद स्थलों एवं स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तथा शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। 13 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर भव्य तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी।

14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर सभी जिलों में मौन जुलूस, संगोष्ठियां और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान और कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा शहीदों के परिजनों, पूर्व सैनिकों और सुरक्षा बलों के जवानों का सम्मान किया जाएगा।

कार्यशाला में भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाने का आह्वान किया।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp