Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यूपी में अगले 5 दिनों तक बारिश और आंधी का अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

यूपी में अगले 5 दिनों तक बारिश और आंधी का अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की संभावना जताई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राहत आयुक्त ने सभी जिलों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियाती इंतजाम करने के निर्देश जारी किए हैं।

Advertisement Box

मौसम विभाग के अनुसार, आज रात 8:30 बजे से कल सुबह 8:30 बजे तक प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की आशंका है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है

  • बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज
  • सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर (भदोही)
  • मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर
  • अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत
  • संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर तथा आसपास के क्षेत्र

इन जिलों में आंधी, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना: फतेहपुर, वाराणसी, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जौनपुर, गाजीपुर, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, शाहजहांपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

WhatsApp